Jaipur Tanker Blast Videos Viral: राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा और अग्निकांड हुआ, जिसे देखकर लोगों का दिल दहल गया। मौके पर लोगों ने जो मंजर देखा, वह भयावह है। उस हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर कोई भी डर जाएगा। हादसा अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। हादसे में मरने वालों की संख्या आज सुबह 16 हो गई, वहीं करीब 35 लोग बुरी तरह झुलसे हुए हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
हादसे में ट्रक और टैंकर के अलावा करीब 40 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। टक्कर होने के बाद एक के बाद एक जो धमाके हुए, वह 20 किलोमीटर दूर तक सुनाई दिए। लोगों ने हादसे का शिकार हुए लोगों को जलते देखा। उन्हें जान बचाने की गुहार लगाते देखा। अग्निकांड इतना भयानक था कि करीब 200 मीटर लंबी सड़क आग का गोला बनी रही। आसमान में काले धुंए का गुबार छाया रहा। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
नोजल टूटने के कारण लीक हुई गैस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे शुक्रवार सुबह करीब पौने 6 बजे जयपुर के भांकरोटा इलाके में हुआ। भारत पेट्रोलियम गैस कंपनी का टैंकर अजमेर से जयपुर आ रहा था। इस टैंकर ने जब अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने यूटर्न लिया तो जयपुर से अजमेर जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। गेल इंडिया लिमिटेड के DGM (फायर एंड सेफ्टी) सुशांत कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि टैंकर के 5 नोजल टूटने और करीब 18 टन गैस लीक हुई, जिसमें आग लगने से धमाके हुए।
सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में घायलों को भर्ती कराया गया है। लोग 80 से 90 प्रतिशत झुलस गए थे। 13 लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। एक शख्स की मौत जयपुरिया में हुई। 9 मृतकों की पहचान हो चुकी है। करीब 8 घंटे तक हादसास्थल पर आग धधकती रही। LPG टैंकर के पीछे-पीछे एक और टैंकर आ रहा था। माचिसों से भरा एक ट्रक भी आ रहा था, लेकिन समय रहते दोनों वहीं रूक गए, वरना हादसा और बड़ा होता। इससे ज्यादा लोगों की जान जा सकती थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
8 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
10 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
13 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines