Jaipur Suicide Case Update: जयपुर में 9 साल की छात्रा अमायरा के सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है. मामले की जांच CBSE ने की थी, जिसमें खुलासा हुआ कि दिल्ली के शौर्य की तरह अमायरा भी मौखिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की शिकार हुई थी. जांच में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और बाल संरक्षण मामले में स्कूल की प्रतिक्रिया में गंभीर खामियां पाई गईं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल ने CBSE एफिलिएशन बाय लॉज और बच्चों की सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया. चौथी मंजिल से कूदने के बाद मरने वाली चौथी कक्षा की छात्रा लगातार उत्पीड़न का सामना कर रही थी, जिसमें यौन और मौखिक दुर्व्यवहार भी शामिल था. घटना वाले दिन शिक्षिका से 2 बार संपर्क करने के बावजूद उसे काउंसिलर के पास नहीं भेजा गया.
जांच समिति की रिपोर्ट में ये कहा गया
जांच करने के बाद CBSE की जांच समिति ने जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल को नोटिस दिया है और 30 दिन के अंदर जवाब मांगा है. जांच समिति ने बताया कि अमायरा ने एक नवंबर को सुसाइड किया. 2 दिन बाद 3 नवंबर को जांच टीम ने स्कूल में घटनास्थल का इंस्पेक्शन किया. 11 नवंबर को जांच टीम के सदस्यों ने मृतका छात्रा के घर जाकर परिजनों बातचीत की.
जांच करने के बाद पता चला कि अमायरा ने टीचर को बताया था कि सहपाठी ने उसे गलत शब्द बोले हैं. 45 मिनट के अंदर अमायरा ने 2 बार टीचर को यह बात बताई, लेकिन टीचर ने अमायरा को बुली किए जाने की घटना को इग्नोर किया. अमायरा के माता-पिता ने भी उसे बुली किए जाने की शिकायत स्कूल प्रशासन से की थी, लेकिन उनकी शिकायत भी इग्नोर की गई.
क्या है जयपुर का अमायरा सुसाइड केस?
बता दें कि जयपुर में शिप्रा पथ पर मानसरोवर के पास बने प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल नीरजा मोदी स्कूल की 9 साल की छात्रा ने सुसाइड कर ली थी. 1 नवंबर को चौथी क्लास में पढ़ने वाली अमायरा नामक छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली थी. अमायरा मां-बाप की इकलौती बेटी थी और स्कूल की होनहार छात्रा थी.
दोपहर करीब डेढ़ बजे की घटना है. आखिरी पीरियड चल रहा था कि अमायरा क्लास के बीच से ही बाहर आई और रेलिंग से नीचे कूद गई. वह करीब 48 फीट नीचे गिरी और मौके पर ही दम तोड़ दिया. टीचर उसे उठाकर स्कूल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे पहली जांच में ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
क्या है दिल्ली का शौर्य सुसाइड केस?
बता दें कि दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थिति प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल सेंट कोलंबा स्कूल में पढ़ने वाले 16 साल के छात्र ने सुसाइड कर ली थी. 18 नवंबर को 10वीं में पढ़ने वाले शौर्य पाटिल ने राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 से कूदकर सुसाइड कर ली थी. महाराष्ट्र के सांगली जिले का निवासी शौर्य मां-बाप का इकलौता बेटा था और होनहार स्टूडेंट था.
शौर्य ने सुसाइड नोट लिखा था, जो उसके बैग से मिला. सुसाइड नोट में शौर्य ने शिक्षकों के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने, अपमानित करने और स्कूल से निकालने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. दोपहर करीब डेढ़ बजे की घटना है. स्कूल ने हेडमिस्ट्रेस समेत 4 स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है और दिल्ली सरकार ने हाई लेवल जांच कमेटी गठित की है.
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines