Jaipur: झालावाड़ जिले के पंचायत समिति पिड़ावा की ग्राम पंचायत सेमला में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में भरत सिंह के परिवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित 6 योजनाओं में लाभ की गारण्टी मिली। उन्हें पंजीकृत सभी योजनाओं के मुख्यमंत्री गारण्टी कार्ड प्रदान किए गए।
कैम्प में आते ही भरत सिंह ने अपना जन आधार एवं अन्य दस्तावेज कैम्प कार्मिक को दिए। कार्मिक द्वारा पोर्टल पर दस्तावेजों का विवरण डालकर उनको 6 योजनाओं में लाभ मिलने की जानकारी दी गई। यह सुनते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। भरत सिंह बोले कि सच में राजस्थान सरकार ही है जो गरीबों के हित में सोचकर उनको हर क्षेत्र में लाभ दिलाने के लिए तत्पर है। बोले चाहे निशुल्क राशन हो या रसोईघर में सस्ता सिलेण्डर पहुंचाना, चाहे निशुल्क बिजली हो या पशुओ के लिए बीमा राज्य सरकार द्वारा हमें हमारी उम्मीद से बढ़कर देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बहुत-बहुत धन्यवाद।
कैम्प में उनके परिवार को इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में लाभ मिला।
श्रीगंगानगर के हरीश को मिला इन योजनाओं का लाभ
राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जिले में चलाये जा रहे महंगाई राहत शिविरों में आमजन को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ मिल रहा है। वर्तमान में जिले में संचालित शिविरों में वंचित नागरिक विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। श्रीगंगानगर जिले के तहसील परिसर पदमपुर में संचालित महंगाई राहत कैंप में हरीश को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार पेंशन, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, अन्नपूर्णा फूड पैकेट, कामधेनु पशुबीमा, कृषि बिजली अनुदान योजना एवं नरेगा के गारंटी कार्ड दिये जा रहे हैं।
हरीश ने अपनी वृद्धा पेंशन बढ़ाने सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने पर राजस्थान सरकार व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही कैंप में कार्य कराने वाले सभी कर्मियों को भी धन्यवाद दिया।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
12 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
13 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines