हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jaipur: दुख की घड़ी में मोहनी देवी के लिए वरदान साबित हुई गहलोत सरकार की यह योजना, जानें सफलता की कहानी

विज्ञापन

Jaipur: स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना पीड़ित परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुश्किल घड़ी में ये दोनों योजनायें आमजन का सहारा बनकर आर्थिक संबल दे रही हैं|

भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र के रेबारियों की ढाणी निवासी शंभूलाल रेबारी अगस्त, 2022 में साइकिल से आसींद जा रहे थे। मोकमपुरा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लगभग 3 माह तक शंभू का निजी चिकित्सालय एवं महाराणा भूपाल चिकित्सालय में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत निशुल्क इलाज हुआ। सिर में गंभीर चोट होने की वजह से लाख कोशिशों के बावजूद भी चिकित्सक शंभू को बचा नहीं सके और जनवरी, 2023 में शंभूलाल की मृत्यु हो गई ।

राजीव गांधी युवा मित्र के सहयोग से मिला योजना का लाभ

प्रारंभिक स्थिति में परिवारजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी नहीं थी। क्षेत्र के राजीव गांधी युवा मित्र सांवरलाल जाट की डोर-टू-डोर फील्ड विजिट के दौरान इस परिवार से मुलाकात हुई और उन्हें परिवार की वास्तविक स्थिति का पता चला। युवा मित्र ने परिवारजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी देते हुए परिवार का योजना में आवेदन करवाया। आवेदन की पात्रता पूर्ण होने पर राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी परिवार के जनाधार मुखिया के खाते में 5 लाख रूपये की सहयोग राशि प्रदान की गई।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने जताया आभार

योजना का लाभ मिलने पर मोहनी देवी रेबारी एवं उनके पुत्र गुलाब रेबारी ने राज्य सरकार की ओर से 5 लाख की सहायता मिलने पर खुशी व्यक्त की एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनुरोध किया कि आगे भी इस योजना को जारी रखें, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके| मुश्किल घड़ी में सहारा बनने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola