जयपुर: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा जारी है लेकिन इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस की पूर्व मंत्री बीना काक के दामाद व भीलवाड़ा के उद्योगपति रिजू झुनझुनवाला ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे 2019 में अजमेर से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हों हार का सामना करना पड़ा था।
पूर्व मंत्री रिजू झुनझुनवाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना इस्तीफा शेयर किया। उन्होंने इस इस्तीफे को बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे को भेजा है। अपनी पोस्ट में झुनझुनवाला ने सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी टैग किया है।
2019 में लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव
अपने इस्तीफे में रिजू झुनझुनवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2019 में मुझे अजमेर से लोकसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व करने का एक शानदार अवसर दिया गया था। मैंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सेवा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन व्यर्थ। आने वाले समय में पूरे जोश के साथ राजस्थान के लोगों की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, मैं पार्टी के माध्यम से इस मिशन के प्रति कोई मूल्य जोड़ने में असमर्थ हूं।
इस्तीफे में किया इन बातों का जिक्र
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जो मेरे लिए एक पिता समान रहे हैं और सचिन पायलट का जिन्होंने मुझे समर्थन दिया और विश्वास करके यह अवसर प्रदान किया, इसके लिए मैं दोनों का आभारी रहूंगा। राजस्थान का सौभाग्य है कि उनके जैसा नेता मिला। उनके साथ जुड़े सभी लोगों को मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद, हमारा बंधन हमेशा बना रहेगा।
झुनझुनवाला ने कहा कि वे अपने फाउंडेशन के जरिए भीलवाड़ा-अजमेर के लोगों के लिए जो कुछ भी अच्छा कर सकते हैं, उसके लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। पार्टी या विचारधारा की परवाह किए बिना किसी भी अच्छे काम के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines