हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaipur: 1.63 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत, 7.13 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित

विज्ञापन

Jaipur: महंगाई के दौर में निश्चित राहत की गारंटी देने वाले महंगाई राहत कैम्प में लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार की दस लोककल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन से लोगों का जीवन खुशहाल हो रहा है। शनिवार शाम तक इन कैम्पों के माध्यम से 1.63 करोड़ परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि 7.13 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

राजस्व विभाग ने जारी किए आंकड़े

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 52.85 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 88.46 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 10.67 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 99.24 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 63.55 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.27 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 49.09 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 97.97 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.23 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.23 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें