Jaipur: दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुलाकात की। जहां विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए रंधावा ने सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिसके डीएनए में कांग्रेस है वो पार्टी के खिलाफ बात नहीं कर सकता।
जिसके डीएनए में कांग्रेस वो पार्टी के खिलाफ नहीं बोलेगा
रंधावा ने आगे कहा कि कांग्रेस में एक कल्चर है चाहे कोई लड़ ले कुछ कर ले, वो कांग्रेसी ही है। ये बीजेपी नहीं है जहां कोई जुबान नहीं खोल सकता। नेता जो भी बोलते हैं, हम सुनते हैं। अगर नेता बोलेंगे ही नहीं तो लोकतंत्र कहां रहेगा। हम बीजेपी की तरह लोकतंत्र खत्म नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी में कोई भी अपने विचार रख सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि पायलट मेरे छोटे भाई की तरह हैं। जब सचिन छोटे थे तब से उन्हें जानता हूं। उनके परिवार को मैं भूल नहीं सकता। उन्होंने आगे कहा कि मैं कांगेसी हूं और जिसके डीएनए में कांग्रेस है वो पार्टी के खिलाफ बात नहीं कर सकता। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कई बार पार्टी के लिए आपको सपने छोड़ने पड़ते हैं। सभी नेताओं की अपनी महत्वाकांक्षाएं होती हैं सभी लोग आगे बढ़ना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines