हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaipur: दिल्ली में वेणुगोपाल से मिले रंधावा-डोटासरा, 1-2 जुलाई को विधायकों का चिंतन शिविर आयोजित करेगी कांग्रेस

विज्ञापन

Jaipur: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इससे पहले सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी संगठन में पदों पर नियुक्तियों को लेकर नए सिरे से एक्सरसाइज शुरू कर दी है। मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राज्य में संगठन से जुड़े मुद्दों और चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप देने के लिए एक अहम बैठक की। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, तीनों सह प्रभारी सचिव भी मौजूद रहे।

जल्द भरे जाएंगे खाली पद

बता दें कि कांग्रेस में 46 जिलाध्यक्षों के पद खाली हैं। इन जिलों में पिछले 3 साल से जिलाध्यक्ष नहीं हैं। पिछले दिनों रद्द किए गए 85 सचिवों की नियुक्ति भी नए सिरे से होनी है। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि संगठन में खाली पदों पर होने वाली नियुक्तियों की लिस्ट संगठन महासचिव को दे दी है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हम 1 और 2 जुलाई को सालासर में विधायक और विधायक उम्मीदवारों का सम्मेलन कम चिंतन शिविर कर रहे हैं। इसके बाद ब्लाॅक अध्यक्षों का सम्मेलन करेंगे। फिर सभी मंडल अध्यक्षों का भी सम्मेलन किया जाएगा। इसके अलावा 51 हजार से ज्यादा बूध अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

राहुल गांधी लेंगे अहम बैठक

रंधावा ने बताया कि 85 सचिवों की और 26 जिलाध्यक्षों की सूची संगठन महासचिव को दे दी गई है। विधानसभा चुनावों तक एआईसीसी, पीसीसी में हमारी बैठकें लगातार होंगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी विधानसभा चुनावों के संबंध में 2 जुलाई के बाद बैठक करेंगे। राहुल गांधी इन दिनों चुनावी राज्यों के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें