Live Updates
Jaipur News Live: जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश से मिली राहत, लेकिन जलभराव बना बड़ी चुनौती
जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश और तेज आंधी से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ा। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
Jaipur News Live: जयपुर-सीकर हाईवे पर बढ़ते हादसों पर चिंता, पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में बेसहारा पशुओं का मुद्दा उठा
जयपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जयपुर-सीकर मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों, बेसहारा पशुओं की आवाजाही और वन्यजीव बचाव केंद्रों की अव्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई गई। अधिकारियों ने प्रभावी समाधान और बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए।
Jaipur News Live: 5 साल की मासूम से दरिंदगी पर एक्शन मोड में पुलिस, जयपुर रेंज IG राहुल प्रकाश ने जांच का लिया जायजा
अलवर में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना के बाद जयपुर रेंज के Rahul Prakash ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की समीक्षा की। पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ जारी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
Jaipur News Live: जयपुर में आंधी और तेज बारिश से बदला मौसम, राजस्थान के 25 जिलों में वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
जयपुर में गुरुवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राजस्थान के 25 जिलों में आंधी और वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मानसून की सक्रियता बढ़ने के बीच प्री-मानसून बारिश से कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना हुआ, जबकि श्रीगंगानगर सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया।
Jaipur News Live: जयपुर में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर में एक विवाहिता ने परिचित युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार दोनों की मुलाकात नौकरी के दौरान हुई थी। पति की गैरमौजूदगी में आरोपी ने उसे अकेला पाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने चिकित्सकीय जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Jaipur News Live: जयपुर से लापता चार मासूम अयोध्या में मिले, श्रीराम के दर्शन की चाहत में 756 किलोमीटर का सफर तय किया
जयपुर के मुहाना क्षेत्र से लापता हुए चार बच्चों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सकुशल बरामद कर लिया। ट्यूशन के बाद गायब हुए बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे जुटाए और भगवान श्रीराम के दर्शन तथा भव्य राम मंदिर देखने की इच्छा में 756 किलोमीटर दूर अयोध्या पहुंच गए। बच्चों की आस्था और साहस ने पुलिस को भी हैरान कर दिया।
Jaipur News Live: जयपुर के मुहाना में ट्यूशन से लौटे चार बच्चे गायब, मालपुरा गेट पर मिली आखिरी लोकेशन
जयपुर के मुहाना इलाके से एक बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्यूशन पढ़कर घर लौटे चार बच्चे रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं.
Jaipur News Live: जयपुर के किसान ने किया कमाल, सौर पैनलों के नीचे उगाई फसल और ऊपर किया बिजली उत्पादन
जयपुर के कुंदनपुरा गांव के किसान कजोडमल जाट ने खेती और सौर ऊर्जा उत्पादन का अनोखा मॉडल विकसित किया है। 10 से 12 फीट ऊंचे सौर पैनलों के नीचे मक्का और मिर्च की सफल खेती कर उन्होंने एक ही जमीन से दोहरा लाभ हासिल करने की मिसाल पेश की है।
Jaipur News Live: जयपुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट
मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जयपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है.
Jaipur News: जयपुर के खो नागोरियान इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) पूरी तरह एक्शन में आ गया है. जेडीए की टीम ने इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में एक बड़ा सर्वे अभियान चलाया है, जिसमें 700 से अधिक अवैध निर्माणों को चिह्नित किया गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि जेडीए इस सर्वे की पूरी डिटेल को पूरी तरह से छिपा रहा है. अधिकारियों को डर है कि अगर यह जानकारी सार्वजनिक हुई, तो स्थानीय लोगों का भारी विरोध और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है. इसी वजह से पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा जा रहा है.
जयपुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट
मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जयपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पूरे शहर में 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जयपुर के डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि इस संबंध में सभी ताजिए कमेटियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जा चुकी है. बैठक में ताजिए के जुलूस और उसके रूट को लेकर सभी जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में भीड़ और सुरक्षा पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों से विशेष निगरानी रखी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Indore, Madhya Pradesh (MP) News Live: इंदौर में दिन में उमस, शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
ट्यूशन से लौटे चार बच्चे गायब
जयपुर के मुहाना इलाके से एक बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्यूशन पढ़कर घर लौटे चार बच्चे रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं. बच्चों के अचानक गायब होने से परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस प्रशासन भी तुरंत एक्शन में आ गया है. पुलिस को जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में बच्चे पहले एक चूड़ी की दुकान पर दिखाई दिए और उसके बाद वे एक ई-रिक्शा चालक से बातचीत करते हुए नजर आए हैं. पुलिस के मुताबिक जांच में बच्चों की आखिरी लोकेशन मालपुरा गेट बस स्टैंड पर मिली है, जिसके आधार पर तलाश तेज कर दी गई है.
जयपुर की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए न्यूज24 से जुड़े रहें…
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines