Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2023-24 के क्रम में एक लाख पदों पर होने वाली भर्तियों में से 20 हजार से अधिक पदों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भर्ती की जाएगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि विभाग में अब नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग के 20 हजार 546 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 17 हजार 160 पदों पर की जा रही नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग की भर्ती में 3 हजार 386 पदों की बढ़ोतरी करते हुए अब 20 हजार 546 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन नवसृजित 3386 पदों के लिए सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।

निदेशक सुरेश नवल ने बताया कि अब नर्सिंग ऑफिसर के 8 हजार 750, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4 हजार 847, फार्मासिस्ट के 3 हजार 67, लैब टेक्नीशियन के 2 हजार 190, सहायक रेडियोग्राफर के 1 हजार 178, नेत्र सहायक के 117, डेन्टल टेक्नीशियन के 151 तथा ईसीजी टेक्निशियन के 246 पदों सहित कुल 20 हजार 546 पदों पर भर्ती की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ