Jaipur News: राजस्थान में बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ रहे उपेन यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। वे एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। वहीं उनकी हालत को देखते हुए डाॅक्टर चिंतित है, लेकिन सरकार की ओर से अभी उनके अनशन को तुड़वाने के कोई प्रयास नहीं हुए हैं।
उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कमिश्नर के आदेश पर डिप्टी मनोज कुमार थाना इंचार्ज नवरत्न के साथ एसएमएस अस्पताल पहुंचे। डिप्टी एसपी ने बताया कि पुलिस के उच्च अधिकारियों के माध्यम से सरकार से वार्ता करवाई जाएगी।
उपेन ने इलाज लेने से किया इंकार
अस्पताल में डॉक्टरों के बार-बार कहने के बावजूद भी उपेन यादव ने इलाज लेने से इनकार कर दिया है। उधर अस्पताल के रोगी जांच रजिस्टर में उपेन यादव रोज लिखते हैं कि मैं मेरी मर्जी से इलाज नहीं ले रहा हूं, मेरे साथ कुछ अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। आईसीयू में भर्ती होने बावजूद उपेन ना तो कोई दवाई ले रहे हैं और ना ही ब्लड की जांच करवा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उपेन की हालत अब खतरे में है। उनका शूगर लेवल 50 पहुंच गया है और किटॉन्स भी बढ़ गए हैं।
एक महीने से त्याग रखा है अन्न
बता दें कि उपेन यादव ने पिछले कई दिनों से अन्न त्याग रखा है। वहीं 3 मार्च से उन्होंने पानी भी त्याग दिया था। उनकी तबीयत में लगातार गिरावट हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपेन यादव ने आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज करने वाले एसएचओ को निलंबित करने और बेरोजगारों पर दर्ज मुकदमा वापस करवाने की मांग कर रहे हैं।
आरपीएससी कार्यालय के बाहर किया था प्रदर्शन
फरवरी में अजमेर में प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों को पुलिस ने डंडे मारकर खदेड़ दिया था। इस दौरान राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव समेत एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया। दरअसल, बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।
बेरोजगारों की मांग थी कि पेपरलीक मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। साथ ही स्कूल लेक्चरर एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाए। युवाओं ने हंगामा कर दिया। इस दौरान सिविल लाइंस एसएचओ ने युवाओं को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इससे कई बेरोजगार युवकों के हल्की चोटें आई।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines