Jaipur News: राजस्थान सरकार में मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपने बेटे अनिरूद्ध सिंह की ओर से राहुल गांधी पर दिए बयान पर चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को उन्हाेंने कहा कि यह उनके व्यक्तिगत विचार है। उनके बेटे के ट्विटर पर दिए बयान से वह सहमत नहीं है। मेरा इससे कोई सरोकार नहीं है।
ट्वीट कर साधा था निशाना
बता दें कि पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरूद्ध सिंह ने पिछले दिनों राहुल गांधी के ब्रिटिश पार्लियामेंट में दिए बयान पर कहा था कि वह झक्की हो गया है, जो दूसरे देश की संसद में अपने देश का अपमान करता है। साथ ही लिखा कि वह इटली को मातृभूमि मानता है।
अगर साउथ कोरिया और चीन की तरह मोदी सरकार की पाॅलिसी होती, तो राहुल गांधी विदेश में क्या देश में भी नहीं बोल पाते। इससे पूर्व अनिरूद्ध सिंह कई बार अपने पिता विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ भी कई बार बयानबाजी कर चुके हैं। ट्विटर पर अनिरूद्ध पारिवारिक मतभेद के कारण पिता पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं।
यह कहा था राहुल गांधी ने
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन में ब्रिटिश सांसदों से कहा था कि भारत की लोकसभा में विपक्ष के लिए माइक अकसर ‘खामोश’ करा दिए जाते हैं। राहुल ने हाउस ऑफ कॉमन्स परिसर में स्थित ग्रैंड कमेटी रूम में विपक्षी दल लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की थी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
13 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines