Jaipur News: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी रविवार को जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने इंद्रलोक ऑडिटोरियम में केंद्रीय बजट पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में अंतरराष्ट्रीय कारणों से महंगाई बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों का असर पेट्रोल और डीजल पर पड़ता है। मोदी सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाएगी।
और पढ़िए –Karnprayag Sinking: जोशीमठ के बाद एक और बड़ी आपदा, कर्णप्रयाग में दरकने लगे मकान, खाली कराए सभी भवन
गहलोत सरकार पर साधा निशाना
उन्हाेंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में ओपीएस का बोझ यहां की जनता को उठाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का बोझ यहां के हर व्यक्ति पर पड़ेगा।
उन्होंने बजट में मनरेगा की राशि घटाए जाने पर कहा कि अब लोग गांवों से फिर शहरों की ओर लौट रहे हैं। इसलिए मनरेगा के बजट में कटौती की गई है क्योंकि अब लोगों को मनरेगा में काम करने की जरूरत नहीं है।
रेवड़ी कल्चर को लेकर साधा निशाना
सुशील मोदी ने रेवड़ी कल्चर पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए मुफ्त की योजनाओं की घोषणा करते हैं। मुफ्त की घोषणा करने वाले देश की अर्थव्यवस्था के बारे में नहीं सोचते।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी मुफ्त बांटने में विश्वास नहीं करती बल्कि देश की जनता को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार ने निर्माण योजनाओं में पहली बार 13 लाख 70 हजार करोड़ की राशि का आवंटन किया है।
और पढ़िए –Baba Ramdev: इस्लाम पर बयान देकर बुरे फंसे योग गुरु रामदेव, चौहटन थाने में प्राथमिकी दर्ज
बड़े स्तर पर लोगों को मिलेगा रोजगार
उन्होंने कहा कि देश में हो रहे निर्माण कार्यो से असंगठित क्षेत्रों के लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही 1300 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। देश में अगले एक साल में पूरी रेल लाइनों को विद्युतीकरण किया जाएगा।
सुशील मोदी ने कहा कि इस बार के बजट में सरकार ने टैक्स में कटौती करके मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान की है। देश के 80 करोड़ लोगों को अगले एक साल तक मुफ्त अनाज मिलेगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines