हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jaipur News: बीजेपी ने दिया कांग्रेस के छह मंत्री-विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

विज्ञापन
Jaipur News, Breach of Privilege Notice, Rajendra Rathore

Jaipur News: राजस्थान में 81 विधायकों के इस्तीफे को लेकर हुआ विवाद अब बढ़ता जा रहा है। राजेंद्र राठौड़ की याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई में विधानसभा सचिव ने कहा कि विधायकों ने दबाव में इस्तीफे दिए थे। सचिव के कोर्ट में दिए इस बयान के बाद से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। इसको लेकर बीजेपी ने छः मंत्रियों और (Jaipur News) विधायकों के खिलाफ विधानसभा सचिव को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

बीजेपी ने उन सभी मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया है जिन्होंने 25 सितंबर को स्पीकर के सामने पेश होकर विधायकों के इस्तीफे दिए थे।

और पढ़िए –UP MLC चुनावः BJP के जयपाल सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते, 1986 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा

विज्ञापन

इनके खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

https://twitter.com/Rajendra4BJP/status/1621016868864823297?cxt=HHwWgsDUuZ6Qgf8sAAAA

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव सौंपा है। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी ने और मंत्री महेश जोशी के खिलाफ रामलाल शर्मा ने विशेषाधिकार हनन को नोटिस दिया है।

विज्ञापन

बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी ने मंत्री रामलाल जाट, अनिता भदेल ने सरकारी उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी और जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस विधायक रफीक खान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को नोटिस दिया है।

और पढ़िए –Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना के खिलाफ CM खट्टर, कहा- दिवालिया हो जाएगा भारत

विज्ञापन

75 विधायकों के विशेषाधिकार का किया हनन

बीजेपी ने सचिव को नोटिस देते हुए कहा कि स्पीकर के सामने पेश होकर छः मंत्री-विधायकों ने बाकी 75 विधायकों पर इस्तीफे देने का दबाव बनाया जो कि विधायक के विशेषाधिकार का सीधा हनन है। बता दें कि अभी संयम लोढ़ा के विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इस मामले पर विधानसभा में स्पीकर और राजेंद्र राठौड़ के बीच बहस भी हो चुकी है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola