Jaipur News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम ने रविवार को एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। पायलट ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की गई। जबकि हमने सत्ता में आने से पहले यह वादा किया था कि जांच कराई जाएगी। पायलट ने कहा कि वह इसके विरोध में 11 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करेंगे।
पायलट ने आगे कहा कि मैंने सीएम गहलोत से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन सीएम ने कोई एक्शन नहीं लिया। चुनाव में 6-7 महीने बचे हैं, विरोधी भ्रम में फैला सकते हैं कि कहीं कोई मिलीभगत तो नहीं है इसके लिए सरकार को जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।
केंद्र विपक्ष को कर रहा टारगेट
पायलट ने कहा कि हमने विपक्ष में रहते हुए वसुंधरा सरकार के 45 हजार करोड़ के घोटालों को लेकर आवाज उठाई थी और यह वादा किया था कि हमारी सरकार बनने पर इन घोटालों की निष्पक्ष जांच कराएंगे और दोषियों को सजा देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने सीएम गहलोत को 28 मार्च 2022 को पहली चिट्ठी लिखी थी। उस पर कोई जवाब नहीं मिला। केंद्र सरकार पिछले कुछ समय से विपक्ष के लोगों को टारगेट कर रही है।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1644948559136174080?cxt=HHwWgMDR0fn_g9QtAAAA
मैंने और सीएम ने मिलकर लगाए थे आरोप
सचिन पायलट ने कहा कि मैंने और सीएम गहलोत ने मिलकर घोटाले के आरोप लगाए थे, जब तक निष्पक्ष जांच नहीं हो तब तक कैसे पता लगेगा। जांच में अगर निकल कर आता है कि कोई दोषी नहीं था तो मान लेंगे कि गहलोतजी और मैं झूठे थे। जब तक कोई केस रजिस्टर्ड नहीं होगा, तब तक लोग कैसे मान लेंगे कि हमने जो आरोप लगाए थे, वह सही हैं या गलत।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1644950269703393280?cxt=HHwWgMDUrcLjhNQtAAAA
जनता को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि हमने केवल चुनावी रोटियां सेकने के लिए आरोप लगाए थे। सवा चार साल बीत जाने के बाद भी आज तक कार्रवाई नहीं हुई।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines