जयपुर से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्टः राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर रविवार को राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। प्रदेश के कई जिलों में पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार को जयपुर रेंज, कोटा रेंज, और चूरू जिले में एक साथ छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 12 जिलों में एक साथ 2 हजार से ज्यादा हार्डकोर बदमाशों को पकड़ा गया।
कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि जयपुर और कोटा रेंज में चले इस विशेष अभियान में 8 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और इस दौरान 2051 बदमाशों को हिरासत में लिया गया। कार्यवाही के दौरान कोटा व जयपुर रेंज के आईजी ने नियंत्रण कक्ष में बैठकर कार्यवाही का जायजा लिया।
कोटा रेंज में 984 अभियुक्त पकड़े
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि कोटा रेंज में कोटा शहर पुलिस द्वारा अपराधियों के 112 ठिकानों में दबिश के दौरान 224 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
कोटा ग्रामीण पुलिस ने 160 जगह दबिश में 121 बदमाशों को, बूंदी पुलिस ने 234 ठिकानों से 281 बदमाश, बारां पुलिस ने 221 ठिकानों से 129 तथा झालावाड़ पुलिस ने 270 जगहों पर दबिश में 226 बदमाशों को कुल कोटा रेंज में 997 जगह दबिश देकर 984 अभियुक्तों को पकड़ा।
जयपुर रेंज में 988 अभियुक्त गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अभियान के अंतर्गत रविवार को जयपुर ग्रामीण पुलिस ने 56 अपराधियों को, सीकर पुलिस ने 176, भिवाड़ी पुलिस ने 287, दौसा पुलिस ने 337, झुंझुनू पुलिस ने 3 और अलवर पुलिस ने 129 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
कुल 988 अपराधियों को गिरफ्तार कर आबकारी, एनडीपीएस, आरजीपीओ व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई में 37 प्रकरण दर्ज कर 754 कार्रवाई में 988 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
ये सामान किया जब्त
डीजीपी ने बताया कि इस कार्रवाई में सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने 110 युवकों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 4 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे, 3 चाकू, 2 कारतूस बरामद कर 13 शीशी कोरेक्स, 9.06 ग्राम स्मैक, 312 लीटर शराब तथा 93 हजार 655 रुपये बरामद किये।
इसी कार्रवाई में चूरू पुलिस द्वारा रविवार को 300 पुलिसकर्मियों की 30 टीमें गठित की गई। 70 स्थानों पर दबिश मारकर 80 बदमाशों को गिरफ्तार कट 28 को डिटेन किया गया। इस कार्रवाई में एनडीपीएस फोर आर्म्स एक्ट के तहत 11 मुकदमे दर्ज कर 11 वाहन भी जब्त किए गए हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
16 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
17 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
18 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines