Jaipur News: बकाया भुगतान के बदले रिश्वत मामले में आरएसएस प्रचारक निंबाराम को सोमवार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने निंबाराम के खिलाफ दर्ज एसीबी की एफआईआर और ट्रायल कोर्ट में चल रहे मामले को रद्द करने के आदेश दिए हैं। निंबाराम अब इस मामले में पूरी तरह बरी हो गए हैं।
बता दें कि निंबाराम ने इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने 27 फरवरी को लिखित बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। हाईकोर्ट के जस्टिस फरजंद अली की एकलपीठ ने सोमवार को वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए फैसला सुनाते हुए मामले को खारिज करने के आदेश दिए।
और पढ़िए – UP News: नोएडा पुलिस ने पकड़े ‘बंटी-बबली’, दिल्ली से गोवा तक 980 लोगों को बनाया शिकार, करोड़ों ठगे
यह था मामला
जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने बीवीजी कंपनी के बकाया 276 करोड़ रुपए के भुगतान के बदले 20 करोड़ रुपए की रिश्वत मामले में एसीबी ने केस दर्ज किया था। जून 2021 के बाद निंबाराम के अलावा जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर, कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
हाईकोर्ट ने निंबाराम को तो बरी कर दिया लेकिन कपंनी के प्रतिनिधियों की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि दोनों पर रिश्वत का आरोप है।
और पढ़िए – Delhi Crime News: कैब में मारपीट की शिकार पीड़िता बोली- गलतफहमी हो गई थी, We Patched Up
विधानसभा में भी गूंजा निंबाराम मामला
निंबाराम को हाईकोर्ट से बरी होने के मामले की गूंज सोमवार को विधानसभा में सुनाई दी। नगरपालिका संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने निंबाराम के खिलाफ एसीबी केस को लेकर सरकार पर सवाए उठाए। राठौड़ ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला आपको पता नहीं होगा। निंबाराम ने हाईकोर्ट को क्लीनचिट दे दी।
यूडीएच मंत्री ने किया पलटवार
इस पर शांति धारीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि निंबाराम की बात छोड़ दीजिए। यहां उनकी बात करेंगे तो अच्छा नहीं होगा। उस बात को छोड़िए। मेहरबानी करके उस बात को पर्दे में ही रहने दो। सच्चाई आप भी जानते हो और हम भी जानते हैं।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines