Jaipur News: राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि अब आरटीडीसी के कार्मिकों को भी ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत के इस साल बजट में की गई घोषणा के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। बुधवार को पर्यटन भवन में आयोजित आरटीडीसी बोर्ड की 192वीं बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
मुनाफे में चल रहे आरटीडीसी के होटल्स
राठौड़ ने कहा कि निगम प्रबन्धन प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आरटीडीसी की होटल इकाइयां और पैलेस ऑन व्हील्स मुनाफे के साथ संचालित हो रही हैं। निजी होटल्स से प्रतिस्पर्धा के लिए 10 आरटीडीसी होटल इकाइयों में जीर्णोद्धार एवं उन्नयन के कार्य प्रगतिरत हैं।
आरटीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान वेडिंग एंड कांफ्रेन्स डेस्टिनेशन के रूप में देश के एक प्रमुख राज्य के रूप में अपनी जगह बना चुका है। उन्होंने बजट वर्ष 2023-24 की घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एमआईसीई (मीटिंग्स, इन्सेन्टिव, कॉंफ्रेन्स एंड एक्जीबिशंस) सेन्टर्स की स्थापना से प्रदेश को इस क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी।
अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में शिथिलता देने पर हुई चर्चा
बैठक में आरटीडीसी होटल्स के शुल्क में छूट की श्रेणी में राजस्थान रत्न से सम्मानितों को शामिल करने के प्रस्ताव पर भी निर्णय किया गया। साथ ही, अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में शिथिलता देने पर चर्चा हुई।
बैठक में बोर्ड सदस्यों के तौर पर पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक विजयपाल सिंह एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines