Jaipur News: पुलिस हिरासत में सांसद किरोड़ीलाल की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों ने लगाया बदसलूकी का आरोप
Edited By Rakesh Choudhary

Kirodi Lal health deteriorated in police custody
Edited By Rakesh Choudhary

Kirodi Lal health deteriorated in police custody
Jaipur News: बीजेपी से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को पुलिस हिरासत में लेने के बाद तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि वीरांगनाओं से मिलने जा रहे किरोड़ीलाल को पुलिस ने सामोद थाने के बाहर हिरासत में ले लिया था। किरोड़ी समर्थकों का आरोप है कि सांसद के साथ पुलिस ने बदसलूकी की।
वहीं, दूसरी तरफ हिरासत में लेने की सूचना मिलने के बाद राजेंद्र राठौड़ सांसद से मिलने एसएमएस अस्पताल पहुंचे। राठौड़ ने कहा कि समर्थकों को हिरासत में लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी अब इस पूरे मामले को लेकर आंदोलन करेगी। कल जयपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि किरोड़ीलाल वीरांगनाओं के रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने की मांग कर रहे हैं।
https://twitter.com/DrKirodilalBJP/status/1634120988081233922
इससे पहले समर्थकों की गिरफ्तारी की सूचना पर बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल थाने पहुंचे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार को 3 वीरांगनाओं से इतना डर क्यों है कि पुलिस ने रातोंरात उन्हें उठा लिया। पता नहीं उन्हें कहां लेकर गए हैं? वीरांगनाएं मुख्यमंत्री जी से मिलने की गुहार ही तो लगा रही है। मिलकर उनकी बात सुनने से मुख्यमंत्री जी इतना क्यों घबरा रहे हैं?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: