Jaipur News: विधायक ओमप्रकाश हुड़ला बोले- जनता और पुलिस को गुमराह कर रहे हैं सांसद किरोड़ीलाल

MLA Omprakash Hudla Target Kirodilal Meena

Jaipur News: निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला ने बुधवार को भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मीणा जनता को गुमराह कर रहे हैं और पाजामे की राजनीति गुमराह करने के लिए की जा रही है।

विज्ञापन

जनता को गुमराह कर रहे हैं सांसद

हुड़ला ने कहा कि मैं मीणा जी से मिलने अस्पताल गया था। किरोड़ीलाल मीणा सबके साथ फोटो खिंचा रहे थे। मेरे साथ फोटो लेने के लिए मना कर दिया। मैं तो बड़ा मन रखकर उनके हाल-चाल लेने गया था। उन्होंने मुझे भाव नहीं दिए, इसके लिए धन्यवाद। उन्हें भी बड़ा मन रखना चाहिए था।

विज्ञापन

किरोड़ीलाल मीणा पुलिस और जनता को गुमराह कर रहे हैं। मैं तो शुरूआत से कह रहा हूं कि पाजामा भाजपा विधायक रामलाल शर्मा के पास है। आज एक वीडियो के माध्यम से साफ हो गया। इसका मतलब पुलिस ने सांसद का पाजामा नहीं उतारा था। वह केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं।

सांसद मीणा पार्टी और संगठन से ऊपर हैं

विधायक ने कहा कि उनका अस्पताल में अच्छा इलाज चल रहा है। हुड़ला ने कहा कि भाजपा ने आदेश निकाला है कि बिना संगठन की अनुमति के कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करेगा। एक तरफ भाजपा ऐसा आदेश निकाल रही है और दूसरी ओर किरोड़ीलाल कह रहे हैं कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। जब मीणा ही भाजपा के नियमों को नहीं मान रहें तो लगता है व पार्टी और संगठन से ऊपर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ