हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaipur News: ओबीसी आयोग के अध्यक्ष भंवरू खान से मिले विधायक हरीश चौधरी, बोले- 'आरक्षण 21 से 27 फीसदी हो'

विज्ञापन

Jaipur News: बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने बुधवार को राज्य ओबीसी आयोग के अध्यक्ष भंवरू खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ओबीसी आयोग के अध्यक्ष से आरक्षण की सीमा 21 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को 2011 में जातिगत आधार पर कराई गई जातीय जनगणना को सार्वजनिक करना चाहिए। जातिगत जनगणना नहीं होने से कई वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है।

2 से आरक्षण बढ़ाने की कर रहे मांग

विधायक चौधरी ने कहा कि राज्य की कुल जनसंख्या की आधी से ज्यादा हिस्सेदारी ओबीसी की है। राज्य में वर्गवार आरक्षण में ओबीसी को मात्र 21 प्रतिशत आरक्षण दिया हुआ है। राज्य में जातिगत जनगणना के आंकड़ों के आधार पर आरक्षण देकर ओबीसी वर्ग को राहत देनी चाहिए। प्रदेश में हम पिछले 2 साल से ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

जातीय जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक करें केंद्र

विधायक ने कहा कि केंद्र को जातिगत जनगणना से जुड़े आंकड़ों को सार्वजनिक करना चाहिए। केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि जो जातिगत जनगणना हो चुकी है, उसको सार्वजनिक किया जाए। ताकि देश में और खासतौर से राजस्थान में जातिगत जनसंख्या के आधार पर आरक्षण में बदलाव हो सके। ओबीसी वर्ग का आरक्षण का दायरा 21 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत तभी किया जा सकता है, जब जातिगत जनगणना सार्वजनिक होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें