हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jaipur News: राशन किट वितरण का काम काॅनफैड को देने से बिफरे मंत्री खाचरियावास, दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Pratap Singh Khariyawas on Confed

Jaipur News: राजस्थान के बजट में घोषित सबसे बड़ी फ्री राशन किट बांटने की योजना को लेकर अब विवाद शुरु हो गया है। सरकार ने खाद्य विभाग से इस योजना का काम छीनकर अब काॅनफैड (राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड) को दे दिया है। इस पूरे मामले में अब मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने नाराजगी जताई है।

काॅनफैड की तो पहले से बहुत शिकायतें

खाद्य मंत्री ने कहा कि काॅनफैड खुद क्या काम कर रहा है, पहले वह देख ले। ऐसी क्या और किसे तकलीफ हो गई? पहले यह तो पता चले कि समस्या क्या है? काॅनफैड के पास जो काम पहले से है वही ठीक तरीके से कर ले तो बहुत है। काॅनफैड की तो पहले से बहुत शिकायतें हैं। उसे राशन किट बांटने का काम कैसे दिया जा सकता है?

खाचरियावास ने कहा- मेरे विभाग का काम किसी दूसरे को दिया जाता है। फिर इस विभाग की जरूरत कहां है? फिर तो बंद कर दीजिए। देखते हैं क्या सिचुएशन बनती है? मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा।

विज्ञापन

अफसरों को भुगतने होंगे परिणाम

मंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि फूड डिपार्टमेंट बहुत अच्छी तरीके से यह काम कर सकता है। राशन का गेहूं बांटने का फूल सिस्टम हमारे पास है। हम पोस मशीनों से गेहूं बांट रहे हैं। काॅनफैड तो बिना टेंडर के काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी बजट पास नहीं हुआ है। विधानसभा चल रही है। बिना विधानसभा को विश्वास में लिए कोई कुछ नहीं कर सकता। कई ऐसे अफसर हैं जिन्होंने मुझसे बिना पूछे यह किया तो परिणाम भुगतेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola