Jaipur News: राजस्थान में नए जिलाें के गठन से शुरू हुआ विरोध अब सरकार तक पहुंच गया है। बुधवार को जयपुर में खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने खुलकर विरोध में सामने आ गए। जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण अजीब सा नाम हो जाएगा। जयपुर की जनता को भी ये नाम पसंद नहीं है।
इसके टुकड़े करना सही नहीं
खाचरियावास ने कहा कि जयपुर तो जयपुर ही रहेगा। मैं जयपुर का बेटा हूं। जयपुर से विधायक और मंत्री हूं। मेरे सहित जयपुर के सभी विधायक चाहते हैं कि जयपुर ही रहे। इसे उत्तर और दक्षिण नहीं किया जाए।
हम जयपुर के टुकड़े नहीं चाहते। सभी जयपुरवासियों की भी यही भावना है। सीएम भी कह चुके कि राजधानी जयपुर ही रहेगी। खााचरियावास ने कहा- जयपुर पिंकसिटी के तौर पर पहचान रखता है, इसके टुकड़े करना सही नहीं है। जिस तरह एसपी अलग अलग बैठते हैं।
जयपुर से लोगों की भावनाएं जुड़ी
मंत्री ने आगे कहा कि जयपुर की अपनी विरासत है, लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। इसे एक ही रखा जाना चाहिए, दो टुकड़ों में नहीं बांटना चाहिए। खाचरियावास ने कहा सीएम ने अभी तो केवल घोषणा ही तो की है। यह तो जयपुर वालों को तय करना है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है तो सब फाइनल थोड़े ही कर दिया।
अभी तो मोटे तौर पर स्वरूप ही नहीं बना। स्वरूप तो अब बनेगा। जिस समय जिले पर फाइनल फैसला होगा। उस वक्त सब ठीक कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
11 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
10 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
13 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines