Jaipur News: खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ मंगलवार को सचिवालय में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा समिति के पदाधिकारियों से मांगों पर हुई सहमति के बाद सेवा समिति ने अपना कार्य बहिष्कार वापस ले लिया है।
खाचरियावास ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा समिति की मांगों पर सहमति जताते हुए पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों का विभागीय स्तर से परीक्षण कराया जायेगा। खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को सेवा समिति की मांगों का परीक्षण करने के निर्देश दिये।
ये है प्रमुख मांगें
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा समिति द्वारा वर्ष 2018 से पदोन्नति एवं वेतन विसंगतियों का निराकरण करने तथा प्रवर्तन अधिकारी का पद राजपत्रित घोषित करने और प्रवर्तन अधिकारी एवं प्रवर्तन निरीक्षक का पदनाम परिवर्तन करने की मांग की जा रही थी।
खाद्य मंत्री के साथ हुई वार्ता में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा समिति के अध्यक्ष नीरज जैन एवं महासचिव इन्द्र पाल मीणा तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
काम पर लौटे कार्मिक
उल्लेखनीय है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा समिति की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रवर्तन अधिकारी एवं प्रवर्तन निरीक्षक गत 24 अप्रेल से कार्य बहिष्कार कर रहे थे जिसे खाद्य मंत्री के साथ हुई वार्ता के बाद समिति ने वापस ले लिया है। अब प्रवर्तन अधिकारी एवं प्रवर्तन निरीक्षक बुधवार से पुनः अपने कार्य पर लौटेंगे।
खाद्य मंत्री खाचरियावास का खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा समिति की मांगों पर सहमति व्यक्त करने एवं शीघ्र निराकरण करने के आश्वासन दिये जाने पर सेवा समिति ने आभार व्यक्त किया है।
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
5 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines