Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में नाबालिग लड़की को उसी के प्रेमी ने गला घोंटकर मार दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमी की सगाई होने के बाद लड़की का रोजाना उसके प्रेमी से झगड़ा होता था। पुलिस ने लड़की का शव जयपुर के कानोता बांध से बरामद किया है। पुलिस ने प्रेमी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
मारकर कानोता बांध में फेंक दिया था शव
डीसीपी ईस्ट जयपुर ने बताया कि हत्या के मामले में प्रेमी कमल धोबी पुत्र गजानंद धोबी और उसके भाई रवि धोबी को जयपुर ग्रामीण से अरेस्ट किया गया है। पुछताछ में युवक ने लड़की का गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया है।
अपने बड़े भाई की मदद से शव को कानोता बांध में फेंक दिया था। डीसीपी के अनुसार 18 जनवरी को युवती के चाचा ने भतीजी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार उसकी 16 साल की भतीजी 17 जनवरी से लापता है। 11वीं क्लास में पढ़ने वाली भतीजी को कैफे में जाॅब करने वाला कमल धोबी कहीं ले गया। इसके बाद पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी।
मछली पकड़ने आए मछुआरों ने दी थी सूचना
पुलिस के मुताबिक कानोता बांध 1 फरवरी को कुछ मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने जैसे ही मछली पकड़ने के लिए जाल फैलाया तो उन्हें एक कंबल दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर कंबल में युवती को लाश पड़ी मिली थी। शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
दो दिन बाद लड़की की पहचान प्रताप नगर निवासी नाबालिग स्कूल छात्रा के रूप में हुई थी। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था।
दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या
पुलिस द्वारा आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि नाबालिग लड़की को भैरू सर्किल प्रताप नगर स्थित खुद के कमरे पर लेकर गया। खुद की सगाई के बारे में बताया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines