Jaipur News: सचिन पायलट की एक मांग को बीजेपी का समर्थन मिला है। पायलट ने 15 मई को जनसंघर्ष यात्रा की जयपुर रैली में RPSC के पुनर्गठन की मांग की थी।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस आरपीएससी में बाबूलाल कटारा जैसे लोग पकड़ में आए। वहां एक मछली नहीं बल्कि पूरा तालाब ही गंदा है। उन्होंने कहा कि आरपीएससी को भंग कर इसका पुनर्गठन होना चाहिए।
पेपरलीक से लाखाें युवाओं का भविष्य हुआ खराब
नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने प्रेस वार्ता के दौरान राज्य की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आगे कहा कि पेपरलीक के कारण राज्य के लाखों युवाओं को भविष्य खराब हुआ है। ऐसे में उन्हें भी मुआवजा दिया जाना चाहिए।
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस में दो टीमें काम कर रही हैं। मुकेश भाकर जैसे लोग कह रहे हैं कि रीट के अंदर राजीव गांधी स्टडी सर्किल की जांच होनी चाहिए।
अगर हाॅर्स ट्रेडिंग हुई तो सीएम कार्रवाई करे
राठौड़ ने हाॅर्स ट्रेडिंग की बात पर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास इस संबंध में अगर कोई सबूत है तो उसे कार्रवाई करनी चाहिए। आज पूर्व डिप्टी सीएम को याद आया कि पूर्ववर्ती सरकार की सीएम ने भ्रष्टाचार किया है। तो उन्होंने इससे पहले यह बात क्यों नहीं की।
पायलट जिन खानों के आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं इस मामले में कोर्ट का फैसला आ चुका है। गुनाहगार सलाखों के पीछे है। अब इस मुद्दे को उठाकर सिर्फ राजनीति की जा रही है। ये तो वही बात हो गई कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines