आपने वह कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘लालच बुरी बला’। इस कहावत का ताजा उदाहरण राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आया है। यहां एक ज्वेलरी फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को सोने-चांदी के कुछ टुकड़ों को निकालने के लिए सेप्टिक टैंक में उतारा गया। जहां जहरीली गैस की वजह से 4 मजदूरों की मौत हो गई और 2 मजदूरों की हालत काफी गंभीर है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक टैंक में उतारा था।
सेप्टिक टैंक में मजदूरों की मौत
यह मामला जयपुर के सीतापुर इंडस्ट्रियल एरिया का है। यहां अचल ज्वेल्स नाम की ज्वेलरी फैक्ट्री में सोमवार रात को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। फैक्ट्री में सोने-चांदी के कुछ टुकड़ों को निकालने के लिए 8 मजदूरों को बिना किसी सेफ्टी इक्विपमेंट के सेप्टिक टैंक में उतारा गया। सेप्टिक टैंक में फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले सारे केमिकल का कचरा जाता है। इसकी वजह से इस सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस बन गई। जैसे ही मजदूर टैंक में उतरे, वहां जहरीली गैस की वजह से उनका दम घटने लगा। इसकी वजह से 4 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं बाकी मजदूरों की हालत काफी गंभीर है।
यह भी पढ़ें: बिहार के सीमांचल जिलों और इंडो-नेपाल सीमा पर दिखे ड्रोन, लोगों के वीडियो हुए वायरल
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, इसके बाद से फैक्ट्री का मालिक मीडिया से बचता दिखाई दे रहा है। उसने अपने एक अकाउंट मैनेजर को मीडिया से सफाई देने के लिए भेजा है। वहीं पुलिस और एफएसएल की टीम इस मामले की जांच कर रही है।
फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज
फैक्ट्री के संचालक अरुण कुमार कोठारी और सीईओ विकास मेहता पर आरोप है कि उन्होंने मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के जहरीले केमिकल वाले टैंक में उतार दिया। इन टैंकों में केमिकल के जरिए ज्वेलरी से सोने-चांदी के छोटे कण निकाले जाते हैं। लेकिन इसके लिए विशेष मशीनें होती हैं। बावजूद इसके मजदूरों की सुरक्षा को ताक पर रखकर उनसे यह काम करवाया गया। इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई लेकिन पुलिस घटनास्थल पर करीब 12 घंटे बाद पहुंची। पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना की जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines