Jaipur News: महिलाओं के लिए खुशखबरी! रोडवेज बसों में यात्रा करने पर लगेगा आधा किराया, जानें...

Rajasthan Roadways, Raksha Bandhan Free Bus Travel, Rajasthan Roadways Free Travel

राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त को दो दिनों तक सफर मुफ्त। Image Credit: News24

Jaipur News: राजस्थान सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 1 अप्रेल से रोडवेज में यात्रा करने वाली महिलाओं को किराए में छूट देने का फैसला किया है। रोडवेज ने यह फैसला सीएम के बजट में की गई घोषणा के तहत किया है। हालांकि लग्जरी बसों में यह छूट पूर्व की भांति ही रहेगी।

राजस्थान की सीमा के भीतर मिलेगी छूट

रोडवेज के एमडी नथमल डिडेल ने बताया कि राजस्थान सरकार ने बजट में महिलाओं के सफर आसान बनाने की घोषणा की थी। उसे अब 1 अप्रेल से लागू किया जा रहा है। नए आदेशों के मुताबिक राजस्थान रोडवेज की साधारण श्रेणी की बस में महिलाओं के टिकट का केवल आधा पैसा लगेगा।

महिला अगर लग्जरी बस में बैठती है तो उसे किराए में पूर्व की भांति 30 फीसदी छूट ही मिलेगी। सबसे महत्पूर्ण बात यह छूट केवल राजस्थान की सीमा के भीतर ही मिलेगी।

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने साधा निशाना

सरकार के इस फैसले के बाद अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई। सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि छूट के नाम पर महिलाओं के साथ छल किया गया है। अगर छूट देनी ही है तो सभी श्रेणियों की बसों में 50 फीसदी देनी चाहिए थी। कुछ बसों में 50 फीसदी और कुछ बसों में 30 फीसदी की छूट महिलाओं के साथ धोखा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ