हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jaipur News: चुनावी साल में गहलोत सरकार की बड़ी सौगात, आंगनवाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया

विज्ञापन

जयपुर से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्टः सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों एवं शिशुपालना गृह पर कार्यरत मानदेय कर्मियों को दिए जाने वाले मानदेय के राज्यांश में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

सीएम ने बजट में की थी घोषणा

आईसीडीएस विभाग के आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत मानदेय कर्मियों,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं शिशुपालना गृह कायकर्ताओं के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वर्तमान में इन कार्मिकों को मानदेय का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 60:40 के अनुपात में किया जा रहा है। यह वृद्धि इन कार्मिकों को राज्य सरकार द्वारा दिये जा रहे कुल मानदेय का 15 प्रतिशत होगी।

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1640945029731475456?cxt=HHwWgICzke-z58UtAAAA

विज्ञापन

इससे राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष 70 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में मानदेय वृद्धि के लिए घोषणा की गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola