Jaipur News: प्रदेश की जेलों में होगा सुविधाओं का विस्तार, सीएम गहलोत ने वित्तीय प्रस्ताव को दी मंजूरी
Author: Rakesh Choudhary
Apr 21, 2023 02:36 PM IST
---विज्ञापन---
Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत ने राज्य की विभिन्न जेलों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए 2.36 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इस राशि से प्रदेश के विभिन्न जेलों के लिए 6 मिनीबस एवं 10 एम्बुलेंस की खरीद की जाएंगी।
सीएम की इस स्वीकृति से दौसा जिले के केन्द्रीय कारागृह श्यालावास, जिला कारागृह धौलपुर, हनुमानगढ़, बूंदी, सीकर तथा भीलवाड़ा में 26 या 32 सीटर मिनी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
साथ ही, कैदियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए 10 एम्बुलेंस की खरीद करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में जेलों में सुविधाओं के विस्तार के लिए घोषणा की थी।
---विज्ञापन---