Rajasthan News: डिस्कॉम विद्युत आपूर्ति हेतु विभिन्न स्त्रोतों से राजस्थान राज्य विद्युत विनियामक आयोग द्वारा निर्धारित स्थायी एवं परिवर्तनीय दर से बिजली क्रय करता है।
प्रमुख शासन सचिव (ऊर्जा) एवं अध्यक्ष डिस्कॉम्स भास्कर सांवत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की द्वितीय तिमाही जुलाई, 2022 से सितम्बर, 2022 के लिए माननीय विद्युत विनियामक आयोग द्वारा निर्धारित गणना प्रक्रिया के अनुसार उपभोक्ताओं से वसूली योग्य फ्यूल सरचार्ज की राशि 45 पैसे प्रति यूनिट निर्धारित की गई है।
विद्युत खरीद की वास्तविक परिवर्तित दर अधिक होने का मुख्य कारण कोयले की दरों में वृद्धि, मालभाडे़ में वृद्धि एवं विभिन्न करों में बदलाव है।
इस वजह से बढ़ रहे दाम
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से कोयला नहीं मिलने की स्थिति में महानदी कोल माईन्स से कोयला लेना पड़ा जो अपेक्षाकृत मंहगा व कम गुणवत्ता का है एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार 6 प्रतिशत आयातित कोयला उपयोग में लेना है जो भी अपेक्षाकृत मंहगा है। इन सबकी वजह से आगे की तिमाहियों में फ्यूल सरचार्ज की राशि में और बढोतरी होने की संभावना है, जो कि विद्युत निगम अथवा राज्य सरकार के नियंत्रण में नही है।
जनता को राहत देेने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
यह राशि पिछली तिमाही अप्रेल, 2022 से जून, 2022 के उपभोग पर वसूलनीय है। प्रदेश के अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसके तहत कृषि उपभोक्ताओं द्वारा उपभोग की गई विद्युत पर वसूल किए जाने वाले फ्यूल सरचार्ज की राशि को राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में किए जाने से प्रदेश के समस्त कृषि उपभोक्ताओं पर फ्यूल सरचार्ज की राशि का कोई प्रभाव नही पड़ेगा।
50 यूनिट प्रतिमाह विद्युत का उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के ऊपर आने वाले फ्यूल सरचार्ज के भार को राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
विनियामक आयोग द्वारा की जाती है गणना
उल्लेखनीय है कि फ्यूल सरचार्ज की गणना माननीय विद्युत विनियामक आयोग के निर्देशन में स्वतंत्र ऑडिटर द्वारा की जाती है और वेरिफिकेशन के पश्चात् ही लागू किया जाता है। स्वतंत्र ऑडिटर द्वारा वेरिफाईड रिपोर्ट एवं फ्यूल सरचार्ज की गणना का विवरण निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
12 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines