Jaipur News: राजस्थान में इन दिनों एक कार्टून चर्चा का विषय बना हुआ है। बीजेपी ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था। इसमें कुर्सी पर बैठे इंसान के मुंह में खून लगा हुआ है। इस कार्टून को लेकर सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
बीजेपी ने किया ये ट्वीट
राजस्थान बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से जो ट्वीट किया था इसमें एक कार्टून लगा हुआ था, इसमें राजस्थान के सीएम की कुर्सी पर बैठे इंसान के मुंह में खून लगा हुआ है। उसकी कुर्सी पर लगे दो हाथों में खून के निशान हैं। ये हाथ कांग्रेस का चुनाव चिन्ह है। इस कार्टून के साथ बीजेपी ने लिखा है, राजस्थान में जंगलराज।
ओएसडी ने किया पलटवार
https://twitter.com/_lokeshsharma/status/1634073392575057921?cxt=HHwWgsDU1fjFsq0tAAAA
इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए सीएम के ओएसडी ने लिखा कि विरोध करते-करते ये बीजेपी के मानसिक दिवालियापन की निशानी है। सीएम को इस तरह दिखाना शर्मनाक और निंदनीय है। राजनीति तथ्यों द्वारा आलोचना के साथा होनी चाहिए। सीएम पद की गरिमा होती है, कुछ शिष्टाचार और अदब-ओ-आदाब हुआ करते हैं, लेकिन स्वंय को पार्टी विद् डिफरेंस बताने वाले उसे तार-तार कर रहे हैं।
चर्चा में लोकेश शर्मा
बता दें कि सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा से हाल ही में उनसे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की थी। यह मामला जुलाई 2020 में फोन टैपिंग से जुड़ा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर यह मामला दिल्ली पुलिस ने 25 मार्च 2021 को दर्ज किया था। मामले में लोकेश शर्मा और कुछ अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।
संबंधित खबरें
आग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
46 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines