हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत किए 79 करोड़ रुपए

विज्ञापन

Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को 79.76 करोड़ रुपए के प्रशासनिक और वित्तीय प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। सीएम के इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें सुदृढ़ हाेंगी।

सीएम ने कहा कि जयपुर, भरतपुर, बाड़मेर, राजसमंद, सिरोही और श्रीगंगानगर जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में 75 सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे। सीएम ने बताया कि इन कार्यों पर 79.76 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बता दें कि सीएम ने बजट में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में सड़कों के निर्माण, सड़कों की चैड़ाई बढ़ाने एवं अन्य आधारभूत कार्य करवाए जाने की घोषणा की थी।

लालसोट में खुलेगा अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय

इसके अलावा सीएम ने दौसा जिले के लालसोट में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इस कार्यालय के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में 4 तहसीलें (लालसोट, निर्झरना, रामगढ़ पचवारा, राहुवास), 15 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 57 पटवार मंडल तथा 321 राजस्व ग्राम होंगे।

गहलोत के इस निर्णय से आमजन को प्रशासनिक कार्यों को स्थानीय स्तर पर ही करवाने में सुगमता आएगी तथा सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से सीएम गहलोत ने राज्य बजट 2023.24 में लालसोट में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें