Jaipur News: जयपुर में ब्राह्मण महापंचायतः रेल मंत्री वैष्णव बोले- मैं आपका भाई, मुझे अश्विनीजी नहीं, अश्विनी भाई बोलना
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आज ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत को कई नेताओं ने संबोधित किया। महापंचायत में देशभर के ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे हैं। ब्राह्मण समाज के जनप्रतिनिधियों के अलावा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, गोलमा देवी समेत कई समाजों के नेता महापंचायत में पहुंचे।
महापंचायत को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आपने जो एकता दिखाई, इस एकता को ऐसे ही बनाए रखना। आज ऐतिहासिक काम यह हुआ है कि भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी हुआ है, यह सब आपकी एकता का परिणाम है। हमारी यह एकता राष्ट्र के निर्माण में अधर्म को दूर करने में लगेगी। आप लोग धर्म को धारण करने वाले हो, आप धर्म की रक्षा करने वाले हो। परशुरामजी ने भगवान शिव से विराट तपस्या के बाद धर्म की रक्षा के लिए फरसा प्राप्त किया था।
जयपुर ब्राह्मण महापंचायत में 5 लाख से ज्यादा पहुंचे लोग, पांडाल से 3 गुना पब्लिक सड़क पर नजर आई। #ब्राह्मण_महापंचायत pic.twitter.com/nOMH2aYuI2
— Voice Of Brahmins (@VoiceOfBrahmins) March 19, 2023
रेल मंत्री ने आगे कहा कि सभी में यही उर्जा और एकता रहनी चाहिए। मैं आपका भाई हूं। आप मुझे कभी सर मत बोलना। मुझे कभी भी अश्विनीजी मत बोलना, मुझे केवल अश्विनी भाई बोलना। रेल मंत्री ने कहा कि राजस्थान को आज से 10 साल पहले 600 करोड़ मिलते थे। प्रदेश के 82 स्टेशनों को वल्र्ड क्लास स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण में वह सारे लाभ मिलने चाहिए जो दूसरे आरक्षण में मिलता है। हमारे जितने भी सनातन धर्म के मंदिर और धर्म स्थान हैं, उन मंदिरों को सरकारी नियंत्रण में करने का अधिकार नहीं हो। मंदिरों पर केवल हिंदुओं का अधिकार होना चाहिए।
जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि विप्र समाज को पहले कम आंका जाता था। आज की इस महापंचायत ने उनको जवाब दे दिया। आर्थिक दृष्टि से ब्राहाण भले ही पिछड़ा हो सकता है, लेकिन सांस्कृतिक रूप से उसने एकता का काम किया है। चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि कोई भी धर्म में अगर हमारी बहन-बेटी के साथ गलत बर्ताव करता है तो ब्राहाण समाज को उठ खड़ा होना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: