Jaipur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने अपने गिरफ्तार साथियों को छुड़ाने के लिए बुधवार को गांधीनगर पुलिस थाने का घेराव किया। सीएम अशोक गहलोत को काले झंडे दिखाने के आरोप में पुलिस ने 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।
मामला राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़ा है। सीएम अशोक गहलोत मंगलवार को यूनिवर्सिटी में आए थे। तब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
समर्थकों ने थाने का किया घेराव
कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर परिषद के कई अधिकारी थाने के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करते हुए थाने को घेर लिया। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।
सीएम की गाड़ी के सामने आ गए थे कार्यकर्ता
बता दें कि मंगलवार को लाॅ काॅलेज का उद्घाटन करने आए सीएम को प्रदर्शनकारी स्टूडेंट ने काले झंडे दिखाए थे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सीएम की गाड़ी के सामने जमकर नारेबाजी की। अचानक हुए घटनाक्रम से वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाया।
पुलिस ने एबीवीपी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भारत भूषण यादव, सचिव रोहित मीणा, देव पलसानिया, गुलजार मीणा, मनु दाधीच को गिरफ्तार किया।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
8 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
13 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines