Jaipur News: राजस्थान में आज बीजेपी जयपुर ब्लास्ट की 15वीं बरसी के मौके पर जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता शहर के 250 वार्डों में धरना प्रदर्शन और हनुमान चालीसा का पाठ करेगी।
प्रदर्शन में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया समेत पार्टी के आला नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।
सीपी जोशी हवामहल विधानसभा में रहेंगे मौजूद
जयपुर में आज बीजेपी जयपुर के 250 वार्डों में धरना-प्रदर्शन और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। प्रदर्शन में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक हवामहल विधानसभा, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड और पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता किशनपोल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और विधायक कालीचरण सर्राफ मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन में शमिल होंगे।
ये नेता करेंगे विरोध प्रदर्शन
इसी तरह उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया आमेर, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर और पूर्व विधायक कैलाश वर्मा बगरू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और प्रदेश मंत्री अशोक सैनी सिविल लाईन्स, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लोहाटी और प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी झोटवाडा, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र भार्गव, सांगानेर, विधायक नरपत सिंह राजवी और प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा विधाधर नगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह और पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा आदर्श नगर और पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत आयोजित धरना-प्रदर्शन और हनुमान चालीसा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
यह था मामला
बता दें कि जयपुर में साल 2008 में वसुंधरा सरकार के कार्यकाल के दौरान जयपुर में बम विस्फोट हुए थे। इन धमाकों में 71 लोगों की मौत हो गई थी और 185 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में निचली अदालत ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। लेकिन हाईकोर्ट ने एटीएस की थ्योरी को गलत साबित करते हुए आरोपियों को बरी कर दिया था।
उसके बाद हरकत में आई सरकार ने एजीजी को बर्खास्त कर दिया था। सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कहीं थी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines