के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजधानी जयपुर से शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जिले में दहेज की मांग को लेकर पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना खो नागोरियां थाना इलाके के साइना कॉलोनी की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद आरोपी हत्या कर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमें दौड़ाई और उसे इलाके से ही दबोच लिया। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि फरवरी 2022 में ही मृतका गुलशन और अजहर की शादी हुई थी। अजहर ने कुछ महीने पहले गुलशन को 30 हजार रूपये रखने के लिए दिए थे। लेकिन गुलशन ने रुपए खर्च कर दिए। जब पति ने रुपयों के बारे में गुलशन से पूछा तो उसने आनाकानी करना शुरू कर दिया। इन्हीं रुपयों को लेकर दोनों के बीच घर में विवाद हुआ।
इसी विवाद के दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में पति मुजाहिद अजहर ने गला दबाकर गुलशन की हत्या कर दी। मृतका 8 महीने से प्रेग्नेंट थी और सो रही थी। इस दौरान सोते हुए आरोपी पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के परिजनों की तरफ से थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस अब पकड़े गए पति आरोपी से पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 hr agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines