Jaipur-Mumbai Train Shootout: जयपुर-मुबंई एक्सप्रेस में RPF काॅस्टेबल की फायरिंग में जान गंवाने वाले ASI टीकाराम मीणा को बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव देह को बुधवार सुबह सवाई माधोपुर स्थित उनके पैतृक गांव श्यामपुरा लाया गया था। हालांकि ग्रामीणों ने मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद प्रशासन की ओर से सहमति मिलने के बाद उनके पुत्र ने उनको मुखाग्नि दी।
पैतृक गांव पहुंचने ग्रामीणों ने की पुष्प वर्षा
बता दें कि बुधवार अल सुबह एएसआई के पार्थिव देह को सवाई माधोपुर जंक्शन लाया गया। जहां रेलवे स्टेशन पर उनके परिजनों ने और आरपीएफ के जवानों ने नीचे उतारा। इसके बाद सुबह 6 बजे उनके शव को उनके गांव लाया गया। शव यात्रा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान ग्रामीणों ने टीकाराम अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए।
मांगों पर सहमति बनने के बाद किया अंतिम संस्कार
मुखाग्नि देने के वक्त ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़ गए और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों से समझाइश की। इसके बाद मुआवजा और परिजन को सरकारी नौकरी देने की बात पर सहमति बनने के बाद मीणा का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि देने से पहले आरपीएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इसके बाद उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines