Jaipur: राजस्थान के बाड़मेर की मूमल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रविवार को मूमल मेहर ने आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत के साथ सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की। इन दौरान सीएम ने मूमल को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
सोनू सूद ने दिया मदद का भरोसा
राजस्थान की नन्ही क्रिकेटर मूमल मेहर अपनी बहन के साथ सीएम से मिलने पहुंची। यह मुलाकात आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कराई। सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का आश्वासन भी दिया। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने भी मदद का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी तरफ सोनू सूद फाउंडेशन की ओर से भी मदद का भरोसा दिया गया है।
आरसीए अध्यक्ष ने कराई मुलाकात
सीएम गहलोत ने मूमल की तारीफ करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि बेटियों की ऊंची ‘उड़ान’। गौरवान्वित है राजस्थान।आज अपने परिश्रम व मेधा से वैश्विक चर्चा का विषय बनी प्रदेश की क्रिकेटर बेटी मूमल मेहर व उनकी बहन अनिशा बानो से आरसीए चेयरमैन श्री वैभव गहलोत के साथ मिलकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।
वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि बाड़मेर की रहने वाली मूमल का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी समेत कई बीजेपी नेताओं ने उनकी इस प्रतिभा की काफी सराहना भी की थी। बाड़मेर जिले के कानासर गांव की रहने वाली व कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली मूमल मेहर का बीते दिनों रेत के पिच पर चौके-छक्के मारते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines