Jaipur: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सीवेज कार्यों के शिलान्यास समारोह में दिए स्वायत्त शासन मंत्री के बयान से जयपुर की सियायी फिजाओं में गर्मी आ गई है। शुक्रवार को खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि धारीवाल कांग्रेस को हराना चाहते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए, माफी मांगनी चाहिए। खाचरियावास ने आगे कहा कि उन्होंने जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया उससे यह लग रहा है कि उनके नेता सोनिया गांधी और अशोक गहलोत नहीं बल्कि गुलाबचंद कटारिया हैं।
गुलाबचंद कटारिया के चेले बनकर बात कर रहे हैं
खाचरियावास ने आगे कहा कि धारीवाल को पार्टी की ओर से अनुशासनहीनता का नोटिस मिला हुआ है इसके बावजूद वह इस तरह की बात कर रहे हैं। वह कांग्रेस विरोधी है। उन्होंने आगे कहा कि धारीवाल से जयपुर के दूसरे नेताओं को डर लगता होगा, मुझे नहीं लगता। उन्होंने कहा कि वह कह रहे हैं कि जयपुर के तीन मंत्री और विधायक आपस में लड़ते रहते हैं। धारीवाल पूरे राजस्थान के हर विधायक से खुलेआम लड़ते हैं।
उनका नेचर सब जानते हैं। 22 जून को वे गुलाचंद कटारिया के चेले बनकर बात कर रहे थे। उनको लगता है कि वह बहुत पाॅपुलर हो गए हैं, उन्हें यह बहुत बड़ी गलतफहमी हो गई है। मैं आपको बता दूं कि उल्टा उनसे जयपुर के सभी विधायक परेशान है।
झूठे बयान देकर माहौल बनाने की कोशिश करते हैं
मंत्री ने आगे कहा कि धारीवाल जो चाहे बोल दें लेकिन एक बात बता दूं जयपुर का विकास कोटा से अच्छा हुआ है। हमें उनका प्रमाण पत्र नहीं चाहिए, उनको कोटा की जनता से सर्टिफिकेट लेना चाहिए। वह होते कौन हैं, हमें नंबर देने वाले। उन्हें शर्म आनी चाहिए। धारीवाल पूरे राजस्थान की 200 सीटों पर अपने आप को सबसे योग्य व्यक्ति मानते हैं। ज्यादा घमंड नहीं होना चाहिए। प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी आदत है झूठे बयान देकर माहौल बनाने की कोशिश करना। जयपुर विकास में नंबर वन है। धारीवाल हमेशा पत्थर फेंकते हैं। जब आप पत्थर फेंकोगे तो आप मानकर चलिए छींटे उछलेंगे।
दीवार तोड़कर भी जनता के काम करवाएंगे
मंत्री ने आगे कहा कि जयपुर के प्रभारी मंत्री होने के नाते उन्होंने एक भी मीटिंग भी नहीं ली। मुझे सच बोलने की आदत है, लेकिन जयपुर में काम हुए हैं। उनके पास डिपार्टमेंट है, इसका मतलब यह नहीं होता कि वह चाहे जैसे कर लेंगे। हम राजनीति में आए हैं तो हमें काम करवाना आता है। हम दीवार तोड़कर भी जनता के काम करवाएंगे। जनता का काम करवाना हमें आता है।
धारीवाल ने यह कहा था
बता दें कि यूडीएच मंत्री ने गुरुवार को उदयपुर में अमृत योजना के तहत सीवेज कार्यों का लोकार्पण किया था। कार्यक्रम में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री धारीवाल ने कहा था कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी के तहत कोटा, अजमेर, जयपुर और उदयपुर लिए गए हैं। लेकिन सबसे कम काम जयपुर में हुआ है। मैं वहीं का हूं, लेकिन कुछ नहीं कर पाया। तीन-तीन मंत्री और विधायक हैं। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री विधायकों के आपसी विवादाें से विकास के काम रूक जाते हैं।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
22 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines