Rajasthan Election में सौदेबाजी, कांग्रेस नेत्री का वीडियो वायरल, बोलीं- मुझे 4 खोके ऑफर हुए

Archana Sharma Vs Rajiv Arora: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस पर टिकटों की सौदेबाजी करने के आरोप लगे हैं। एक टिकट के लिए 2 नेताओं के बीच लड़ाई है, जानिए मामला…

Congress Leader Archana Sharma

Congress Leader Archana Sharma

Archana Sharma Vs Rajiv Arora Election Ticket Dealing: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य में कांग्रेस के 2 दिग्गज नेताओं के बीच घमासान शुरू हो गया है। एक ने दूसरे पर विधानसभा सीट औरच चुनाव टिकट के लिए सौदेबाजी करने के आरोप लगाए हैं। यह लड़ाई जयपुर की मालवीय नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकीं अर्चना शर्मा और कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ के बीच चल रही है। अर्चना ने राजीव पर भाजपा विधायक से मिलीभगत करके उन्हें हरवाने की साजिश रचने औरी 40 करोड़ में सीट की सौदेबाजी करने के आरोप लगाए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

2 महीने पुराने वीडियो पर अब बवाल हुआ

अर्चना का वीडियो एक करीब 2 महीने पुराना है, लेकिन यह अब वायरल हो रहा है। अर्चना एक कार्यक्रम के दौरान कहती दिखाई दे रही हैं कि मेरी ही पार्टी के कुछ लोग मेरे ही खिलाफ साजिश रच रहे हैं। 40 करोड़ में डील हुई है, लेकिन दीवारों के भी कान होते हैं, सब पता चल जाता है। यह वीडियो उस समय वायरल हो रहा है, जब अर्चना शर्मा मालवीय नगर सीट से फिर से चुनाव टिकट पाने का प्रयास कर रहीं हैं। इसी सीट से कांग्रेस के राजीव अरोड़ा भी टिकट की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन पर इस सीट के लिए डील करने के आरोप अर्चना ने लगाए हैं। वहीं राजीव अरोड़ा ने भी अर्चना के इस आरोप का जवाब दिया है।

विज्ञापन

<

>

विज्ञापन

राजीव अरोड़ा ने अर्चना को यह जवाब दिया

कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करके अर्चना के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि 2 बार हारने के बाद भी टिकट लेने की दुर्भावना मालवीय नगर से कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। मालवीय नगर विधानसभा की जनता साक्षी है कि आरोप लगाने वाली स्वघोषित प्रत्याशी के स्तर की निम्नता पर कोई और नहीं उतर सकता। लोग बताते हैं कि क्षेत्र के आम लोगों से मकान के पट्टे के नाम पर पैसे वसूले गए हैं। राजनीति से पैसा बनाने की जुगत लगाई गई है। ऐसे लोग जब किसी और पर निराधार और पूर्णतः झूठा आरोप लगाए तो यह खुद अपने मुंह पर थूकने की तरह है। मैंने पहले भी कहा था कि ऐसा कोई आरोप मुझ पर सिद्ध करते हो तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा, अगर आप सिद्ध नहीं कर पाईं, तब आपको राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ