Jaipur Locker Latest Update Kirodi Lal Meena CM Ashok Gehlot: भाजपा से राज्यसभा सांसद और सवाईमाधोपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए पेपरलीक मामलों में जयपुर के 100 निजी लाॅकरों में 500 करोड़ रुपये कालाधन और 50 किलो सोना रखा है। सांसद ने दावा किया कि कुल लाॅकर में से 50 चालू थे उनमें से 10 लाॅकर सरकारी अधिकारियों के थे। बता दें कि मीणा ने यह आरोप तब लगाए है जब राजस्थान में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है।
धरने पर बैठ गए मीणा
मीणा ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पेपर लीक घोटाला, डीओआईटी घोटाला और जल जीवन मिशन घोटाले से कमाया गया धन इन लाॅकरों में रखा है। प्रेस वार्ता को संबोधित करने के बाद मीणा जयपुर में एमआई रोड़ स्थित लाॅकर फर्म में गए और 500 करोड़ रुपए कालाधन होने का दावा करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मीणा से समझाइश की। हालांकि उनके इस दावे के बाद सुबह आईटी और शाम को ईडी की टीमें भी जांच करने पहुंची थी लेकिन उन्होंने मीणा के दावों से जुड़ा कोई खुलासा नहीं किया ।
मीणा ने कहा कि कांग्रेस नेता दिनेश खोदानिया और आरएलपी नेता स्पर्धा चैधरी बाबूलाल कटारा को आरपीएसी सदस्य के रूप में नियुक्त कराने में शामिल थे। बता दें कि पेपर लीक मामले में ईडी कटारा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सीएम गहलोत ने साधा निशाना
राज्यसभा सांसद के इस दावे पर सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र और किरोड़ीलाल राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। हमें लाॅकर से क्या लेना-देना? वह मीडिया के साथ फर्म में गए और धरने पर बैठ गए। वह इस प्रकार की गतिविधियां जानबूझकर खबरों में बने रहने के लिए करते हैं। सीएम ने पीटीआई को दिए अपने बयान में कहा कि वह ईडी कार्यालय जाते हैं और झूठी शिकायतें करते हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
15 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
6 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
11 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
11 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
12 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines