जयपुर: सौम्या गुर्जर (Soumya Gurjar) ने शनिवार को जयपुर ग्रेटर नगर निगम के महापौर का पद एक बार फिर संभाल लिया। बीते दो साल में सौम्या गुर्जर ने तीसरी बार यह पद संभाला है। इनसे पहले इस पद पर शील धाबाई थी जिसको कांग्रेस सरकार ने बर्खास्त करके कार्यवाहक महापौर बनाकर कुर्सी पर बैठाया था। बता दें डॉ सौम्या ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचीं और उन्होंने पूजा अर्चना कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम का पदभार संभालने के बाद उन्होंने राज्य सरकार पर उनके खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह उन षडयंत्रकारियों के लिए जवाब है। जो षडयंत्र रचते हैं और वे अपने षड्यंत्र में हारते है। यह राज्य सरकार षडयंत्र रच रही है। आप मुझे तीसरी बार इस कुर्सी पर देख रहे हैं तो यह जनता आशीर्वाद है। जनता चाहती है कि सच्चाई की जीत हो। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’’
बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद जयपुर में मेयर उपचुनाव में आए बड़े टि्वस्ट ने एक बार फिर जयपुर नगर निगम ग्रेटर की सत्ता की चाबी सौम्या गुर्जर के हाथ थमा दी है। जयपुर मेयर के अपने 730 दिन के कार्यकाल में 309 दिन के संघर्ष में निकालने के बाद आखिरी सौम्या गुर्जर की किस्मत ने उनका एक बार फिर एनवक्त पर साथ दिया।
ऐसा नहीं है कि सौम्या के मेयर बनने के बाद ही उन्हें सत्ता में रहने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस कुर्सी तक पहुंचने से पहले भी उन्हें अपनों का ही विधायकों का विरोध भी झेलना पड़ा था लेकिन तमाम परिस्थितियों से लड़कर वे मेयर भी बनी।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
22 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines