हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaipur: गैंगस्टर लाॅरेंस बोला- अब मेरे पास कोई जानकारी नहीं, शुक्रवार को कोर्ट में किया जाएगा पेश

विज्ञापन

Jaipur: गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई से बुधवार को एक साथ चार एजेंसियों ने पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है कि चार एजेंसियों के अफसरों को देखकर लाॅरेंस डर गया। उसने अधिकारियों से कहा कि उसके पास अब कोई जानकारी नहीं है।

एक साथ चार एजेंसियों को देख डरा लाॅरेंस

गैंगस्टर लाॅरेंस को शुक्रवार को एक बार फिर कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो गैंगस्टर लाॅरेंस से पुलिस, एटीएस-एसओजी, आईबी और एनआईए के अधिकारियों ने पूछताछ की है। अब तक की पूछताछ में जो भी जानकारी सामने आई है उसको अन्य एजेंसियों से साझा किया गया।

बता दें कि जयपुर पुलिस गैंगस्टर लाॅरेंस को चंडीगढ़ से प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाई थी। जहां उसे न्यायालय पेश किया गया था। लाॅरेंस के खिलाफ जयपुर में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस उसका और रिमांड मांग सकती है।

रितिक बाॅक्सर को लेकर एक्टिव हुई एजेंसियां

जांच एजेंसियों की पूछताछ के दौरान लॉरेंस ने साफ कह दिया है कि उसके पास अब किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। उसके द्वारा किए गए अपराध की जानकारी वह दे चुका है। वह जेल में बंद रहने और रिमांड में रहने के दौरान कैसे किसी को धमका सकता हैं।

रिमांड और जेल में रहने के दौरान भी जांच एजेंसिया उस पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखती थी। ऐसे में कैसे कोई व्यक्ति किसी की हत्या या रंगदारी मांग सकता हैं।

जानकार सूत्रों की माने तो तीन घंटे की पूछताछ में जांच एजेंसियों को लॉरेंस से कोई बड़ी लीड नहीं मिली हैं। हालांकि रितिक बॉक्सर को लेकर जांच एजेंसियां एक्टिव हो चुकी हैं। देखना ये होगा की कल लॉरेंस की वीसी से पहले पुलिस किसी नामी बदमाश को अगर पकड़ लेती है तो लॉरेंस का रिमांड बढने की सम्भावना हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें