हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jaipur: विधानसभा में अनुदान मांगों पर जमकर हुआ हंगामा, स्पीकर से उलझे CM के सलाहकार, जानें...

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Session

Jaipur: विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मंत्री शांति धारीवाल सदन में झूठे मुकदमें दर्ज करवाने के संबंध में अपना बयान दर्ज करा रहे थे। इस बीच सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि मुझ पर भी झूठा मुकदमा लगाया गया था।

राजेंद्र राठौड़ ने साधा निशाना

इसके बाद बीजेपी विधायकों ने सदन में हंगामा कर दिया। बीजेपी विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। गुढ़ा के बयान देने के बाद उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि एक मंत्री ही खुद पर झूठा मुकदमा होने की बात कह रहे हैं। एक मंत्री के आरोप लगाने से साफ है कि सरकार अब राज करने का हक खो चुकी है। इसके बाद गुढ़ा ने फिर से बोलने की अनुमति मांगी। लेकिन स्पीकर ने अनुमति नहीं दी।

सीएम सलाहकार को स्पीकर ने दी नसीहत

सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा ने बोलना चाहा, लेकिन स्पीकर ने उन्हें मंजूरी नहीं दी। इस पर लोढ़ा स्पीकर से उलझ गए। स्पीकर ने कहा कि अगर विधायकों के विशेषाधिकार हैं तो उनका इस्तेमाल मैं भी कर सकता हूं।

विज्ञापन

नेटबेन पर अपनी ही सरकार को घेरा

प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाले पेपर लीक के मामलों पर विधायक हरीश मीणा ने अपनी ही सरकार पर जमकर निशाना साधा। मीणा ने कहा राजस्थान में ही पेपर लीक क्यों होते हैं। यूक्रेन युद्ध के बीच नेट चालू है। हमारे यहां परीक्षा में ही नेट बंद कर दिया जाता है। मीणा ने यूपीएससी का उदाहरण देते हुए कहा कि यूपीएससी परीक्षा पूरे देश में होती है। मैंने तो नहीं सुना कि आईएएस की परीक्षा का पेपर लीक हुआ हों इंटरनेट बंद करने से कुछ नहीं होगा कारणों पर जाइए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola