Jaipur Family Murder: राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गोविंद वाटिका इलाके में स्थित एक मकान के भीतर से एक महिला और उसकी तीन बेटियों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि चारों की हत्या सिर पर भारी सीमेंट ब्लॉक से वार करके की गई है. एक व्यक्ति ने सोते समय अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी का व्यवहार इतना सामान्य था कि देखकर पुलिस भी सन्न रह गई. उसने सुबह उठकर दूधवाले से दूध लिया, अपने बुजुर्ग पिता को चाय बनाकर पिलाई और फिर चुपचाप घर से फरार हो गया.
जयपुर वेस्ट के एडीसीपी राजेश कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लगभग 10:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को इस वारदात की सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया कि करधनी थाना क्षेत्र के गोविंद वाटिका इलाके में एक मकान के अंदर चार लोगों एक महिला और तीन बच्चियों के शव पड़े हैं. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और संबंधित थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
नींद में ही कर दिया हमला
डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण के अनुसार, पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे इस सामूहिक हत्याकांड की सूचना मिली. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पहली मंजिल के कमरे में पत्नी गीता झा का शव मिला. वहीं ग्राउंड फ्लोर पर बने दो अलग-अलग कमरों में तीनों बेटियों नंदिनी (23), राधिका (18) और 14 वर्षीय सबसे छोटी बेटी के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि चारों की हत्या किसी भारी सीमेंट ब्लॉक से सिर पर हमला करके की गई है. मकान में खून बिखरा हुआ था और चारों शव देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए.
पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ आरोपी
पुलिस के अनुसार, इस घर में मृतका और तीनों बच्चियों के अलावा महिला का पति और उसके ससुर भी साथ रहते थे. वारदात के बाद से ही मृतका का पति मौके से फरार है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सुबह करीब 7:00 बजे अपने बुजुर्ग पिता को सामान्य तरीके से चाय बनाकर पिलाई और इसके कुछ ही देर बाद वह घर से निकल गया. जब काफी देर तक परिवार के अन्य लोग बाहर नहीं आए, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ.
शेयर ट्रेडिंग और कर्ज के एंगल से जांच
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल झा शेयर ट्रेडिंग का काम करता था और कुछ दिन पहले ही गुजरात से जयपुर लौटा था. वहीं उसकी पत्नी गीता झा घर की पहली मंजिल पर बुटीक चलाती थीं और बड़ी बेटी नंदिनी पढ़ाई के साथ-साथ एक प्राइवेट नौकरी करती थी. पड़ोसियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि राहुल ने तीन दिन पहले ही पड़ोस से 25 हजार रुपये उधार लिए थे. पुलिस को आशंका है कि भारी आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया. फिलहाल पुलिस कई टीमों का गठन कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
13 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines