Jaipur: शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया शोषण, ब्लैकमेल कर जान से मारने की दी धमकी
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur: जयपुर में युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। युवती के अनुसार आरोपी ने 2 साल तक उसे लिव-इन-रिलेशनशिप में रखा। वह 2 साल तक इसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने सांगानेर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस की मानें तो 27 साल की सीकर निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कुछ सालों पहले उसकी मुलाकात श्रवण नाम के युवक से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। प्यार में फंसाकर सांगानेर सदर इलाके में दोनों लिव इन में रहने लगे। उसके बाद आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ रेप किया।
युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2 साल तक शोषण करने के बाद वह उसे छोड़कर चला गया। जब युवती ने आरोपी से सम्पर्क किया तो उसे ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दी। धोखे का पता चलने पर पीड़िता सांगानेर सदर थाने पहुंच पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: