के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजधानी जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब दो करोड़ रूपए के इंश्योरेंस क्लेम के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हरमाड़ा थाने में बीती 5 अक्टूबर को इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया था।
रिपोर्ट में बताया गया था कि युवक राजू और युवती शालू बाइक के जरिए सामोद हनुमान मंदिर जा रहे थे कि अचानक एक गाड़ी ने टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। जांच के दौरान कांस्टेबल को सूचना मिली कि इस घटना से मृतका शालू के पति महेश चंद्र ने अपनी पत्नी का करीब दो करोड़ रूपए का इंश्योरेंस कराया था।
जांच के दौरान सामने आया कि मृतका शालू का अपने पति महेश चंद्र से विवाद चल रहा था। इस संबंध में विवाद थाने तक भी पहुंचा था। लेकिन बीते कुछ समय से अचानक महेश चंद्र ने फिर पत्नी शालू से बातचीत शुरू की और अलसुुबह 11 बार सामोद मंदिर जाने पर फिर बिगड़े रिश्ते सुधरने की बात कही। उन्होंने बताया कि अपने पति पर विश्वास कर शालू अपने परिजन के साथ सामोद मंदिर के निकली थी। इसी दौरान उसे योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या करने के लिए एक कार ने उन्हें टक्कर मारी।
आरोपी से पूछताछ के बाद इस वारदात में शामिल अन्य आरोपी राकेश कुमार, मुकेश सिंह और सोनू सिंह को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महेश चंद्र ने पैसों के लिए कुछ समय पहले अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची। इसके लिए करीब दो करोड़ रूपए का इंश्योरेंस कराया। योजना के मुताबिक 10 लाख रूपए में आरोपी मुकेश से सौदा तय किया गया। हत्या को दुर्घटना का रूप देने से इन आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर महिला को रास्ते से हटाने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार युवक और युवती दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है ।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines