Jaipur: राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में 16 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने रविवार शाम को सीएम गहलोत से मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम आवास पर हुई। इस दौरान बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडल ने 18 सूत्री मांगों से जुड़ा एक मांगपत्र सीएम को सौंपा। जिस पर सीएम ने बेरोजगारों को आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द से उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
युवा बेरोजगारों के साथ हुई सकारात्मक चर्चा- उपेन
मुलाकात के बाद राजस्थान बेरोजगार एकीकृत संघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि सीएम से मुलाकात में युवा बेरोजगारों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है। हमें पूरी उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द बेरोजगारों की लंबित मांगों को पूरा करेगी। जिससे लाखों बेरोजगारों को न्याय मिल सके। बता दें कि इससे पहले 6 जून को जयपुर में बेरोजगारों का महासम्मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ और शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी शामिल हुए थे।
ये है प्रमुख मांगें
- नई एक लाख भर्तियों का विभाग वाइज वर्गीकरण करके आचार संहिता लगने से पहले भर्तियों की विज्ञप्ति जारी की जाए।
- 1 लाख प्रक्रियाधीन भर्तियों की नियुक्ति प्रक्रिया आचार संहिता से पहले पूरी की जाए। जिसमे पीटीआई भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को जून आखरी या जुलाई के पहले सप्ताह तक और अध्यापक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों अगस्त महीने तक नियुक्ति दी जाए।
- संविदा पर भर्ती निकालने की प्रथा पर रोक लगते हुए भर्ती परीक्षाओं में इंटरव्यू प्रक्रिया को खत्म किया जाए।
- पंचायत राज एलडीसी 2013, 6029 पदों पर और नर्सिंग भर्ती 2013 को पूरी की जाए।
- आरपीएससी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जल्द से जल्द जारी किया जाए।
- यूपीएससी की तर्ज पर आरपीएससीए कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की जाए। इन दोनों संस्थाओ में राजनीतिक नियुक्तियों पर रोक लगाई जाए।
- प्रदेश की भर्तियों में प्रदेश के बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही फर्जी डिग्री डिप्लोमा के खिलाफ सख्त कानून लाया जाए। पंचायती राज JEN भर्ती 2600 पदों पर निकाली जाए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines