Rajasthan Crime News: आपने ठगी के कई मामले सुने होंगे। लेकिन जो मामला अब बताने जा रहे हैं, उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दो ऐसे ठग सामने आए हैं, जिन्होंने नामी कंपनी को ही चूना लगा दिया। राजस्थान के जयपुर में मामला सामने आया है। दो शातिर युवकों ने कस्टमर सर्विस का झांसा देकर फोन पे कंपनी को 4 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उनसे 4 लाख रुपये कैश, 70 क्रेडिट और डेबिट कार्ड व 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जयपुर के साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।
कंपनी ने 27 जून को दर्ज करवाया था केस
पुलिस अधिकारी श्रवण कुमार के मुताबिक 27 जून को फोन पे कंपनी की ओर से केस दर्ज करवाया गया था। जिसमें बताया गया कि 6 महीने में उनके साथ दो आरोपियों ने 964 कार्ड्स का यूज कर ठगी की है। कंपनी को तीन करोड़, 97 लाख, 28 हजार 561 रुपये का चूना लगाया गया है। ये ठगी डेबिट और क्रेडिट कार्ड सर्विस प्रोवाइडर पे बैक सुविधा का मिसयूज करके की गई है। इस सुविधा में कस्टमर के पैसे व्यापारी के पास नहीं जाते, सारा भुगतान फोन पे करता है।
ठगी के लिए 698 पे बैक की रिपोर्ट अभी आनी है। जब कंपनी को आरोपियों की करतूतों का पता लगा तो साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। आरोपियों की पहचान लालसोट के श्रीरामपुरा गांव के 24 वर्षीय युवक मनराज मीणा और मेहंदीपुर बालाजी सिकराय के नाहरखोरा के रहने वाले 23 वर्षीय लेखराज सेहरा के तौर पर हुई है।
फर्जी दस्तावेज देकर जुड़े फोन पे से
दोनों जब फोन पे से जुड़े थे, तब फर्जी दस्तावेज दिए गए थे। जो लोग फोन पे की पोस मशीन पर ट्रांजेक्शन नहीं कर पाते थे, ये लोग उनकी मदद करते थे। फोन पे को ग्राहक की शिकायत आती थी कि पैसे कट गए, लेकिन व्यापारी के खाते में नहीं गए। तब ये ठग क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड सर्विस प्रोवाइडर बैंक से संपर्क करते थे। फोन पे तो आरोपियों के खाते में पैसा जमा कर देता था। वहीं, ये लोग पेमेंट करने वाले को पैसे देने के बजाय खुद निकाल लेते थे। शिकायत करने वाले को सिर्फ भरोसा देते थे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि फोन पे को जब पता लगा तो आरोपियों ने काम बंद कर दिया था।
यह भी पढ़ें:’12 घंटे काम, 2 घंटे ओवरटाइम’; इस राज्य की IT कंपनियों ने मांगी अनुमति, भड़के कर्मचारी
यह भी पढ़ें:हाईवे पर मची टमाटरों की लूट, ड्राइवर रोकता रहा; लोग कैरेट-बोरियां भरकर भागते रहे
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines